भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव; प्रदेश के नेता पहुंचे दिल्ली – देवदत्त दुबे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव; प्रदेश के नेता पहुंचे दिल्ली – देवदत्त दुबे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, आज (19 जनवरी) सोमवार को दिल्ली में होने जा रही है, जिसमें देश के साथ-साथ प्रदेश के वे नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं जो राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य दिल्ली बुलाया गया है।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अभी तक चुनाव की नौबत कभी नहीं आई है, लेकिन औपचारिकता चुनाव की पूरी की जाती है इसके लिए राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्यों का, जो राज्यवार चयन होता है, उनमें से अपेक्षित सदस्यों को दिल्ली बुलाया जाता है, मध्यप्रदेश से भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, जो चुनाव के दौरान निर्वाचित हुए थे, उनमेंमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

  • डॉ विष्णु दत्त शर्मा
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय मंत्री, वीरेंद्र कुमार खटीक
  • केंद्रीय मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सत्यनारायण जटिया
  • कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा
  • कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला
  • केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके
  • केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
  • कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
  • लाल सिंह आर्य
  • पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • गौरीशंकर बिसेन
  • कमल पटेल
  • उमाशंकर गुप्ता
  • आलोक संजर
  • कांतदेव सिंह
  • योगेश ताम्रकार
  • प्रदीप लारिया
  • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
  • कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार
  • कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान
  • कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल
  • केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
  • शहपुरा से विधायक ओमप्रकाश धुर्वे
  • सुधीर गुप्ता
  • जयभान सिंह पवैया
  • जयंत मलैया
  • गणेश सिंह
  • बृजेंद्र प्रताप सिंह
  • सुमेर सिंह सोलंकी
  • कविता पाटीदार
  • गजेंद्र सिंह पटेल
  • ऐदल सिंह कसाना
  • संध्या राय
  • हिमाद्री सिंह
  • भारती पारधी
  • विवेक बंटी साहू
  • अर्चना चिटनिस
  • नीना वर्मा
  • कुंवर सिंह टेकाम

बहरहाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कानपुर से सीधे दिल्ली देर रात पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भोपाल से दिल्ली पहुंच रहे हैं, प्रदेश के अधिकांश सदस्य दिल्ली नहीं जा रहे हैं, क्योंकि चुनाव निर्विरोध होना तय है, मतदान की स्थिति नहीं बनेगी, इस कारण प्रमुख सदस्य ही दिल्ली पहुंचे हैं, पूर्व मंत्री पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, रविवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं, कुछ सदस्य रात की ट्रेन से और कुछ सुबह की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे, पार्टी के नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में सभी अपेक्षित राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को बुलाया गया है, वैसे तो पार्टी ने 5708 मतदाता निर्वाचक मंडल की सूची जारी की है, इसमें नेताओं के नाम शामिल है, उनमें से अधिकांश को बुलाया गया है, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे और शाम को 4:00 से 5:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम को चार से छह बजे तक नाम वापसी हो सकती है, शाम को 6:00 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉक्टर के लक्ष्मण बयान जारी करेंगे, जिसमें संभावना यही है कि एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा और निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो जाएगा।

कुल मिलाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आज (19 जनवरी) दिल्ली में शुरू हो जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा के नेता भाग लेने दिल्ली पहुंच गए हैं, इस चुनाव के चलते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दावोस यात्रा 18 जनवरी की बजाए 20 जनवरी की शाम को शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.