भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 2026 को प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं, इसकी औपचारिक घोषणा के पहले 11 जनवरी को राजधानी भोपाल में 1100 ट्रैक्टरों के साथ किसानो की रैली में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और जंबूरी मैदान में सभा के दौरान कृषि वर्ष के रूप में किसानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाओं को घोषित करेंगे।

दरअसल 2 वर्ष सरकार के पूरे होने के बाद, अब 2028 को ध्यान में रखकर सरकार एक विज़न को आगे बढ़ेगी और विज़न होगा। कृषि और किसान कल्याण का एजेंडा लेकर आगे बढ़ना इसके लिए बड़ा संदेश पूरी तैयारी के साथ दिया जा रहा है, आज 10 जनवरी को खुरई में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा और 11 जनवरी को राजधानी भोपाल में किसानों के बीच जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस मेगा शो में भोपाल और उसके आसपास के एक दर्जन जिलों से करीब 1100 ट्रैक्टरों के साथ किस राजधानी पहुंचेंगे, जहां भोपाल, इंदौर बाईपास पर किसानों की विशाल रैली निकाली जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भोपाल, इंदौर बाईपास पर एक निजी कॉलेज के परिसर में उतरेंगे। यहां से भी सीधे किसानों की रैली में शामिल होंगे और ट्रैक्टर रैली के साथ जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। आयोजन स्थल तक मुख्यमंत्री का किसानों के साथ सड़कों पर उतरना, सरकार की किस केंद्रित नीति का बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश माना जा रहा है। यह इसलिए भी किया जा रहा है कि इस वर्ष किसानों और कृषि पर सरकार को पूर्व से ज्यादा फोकस होगा, रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरी रैली जंबूरी मैदान पहुंचेगी। जहां किसान सम्मेलन आयोजित होगा और यहां पर मुख्यमंत्री कृषि वर्ष 2026 की औपचारिक घोषणा करेंगे आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी है, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

बहरहाल 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने के साथ ही, सरकार समृद्ध किसान समृद्ध मध्य प्रदेश का नारा देगी। इस रैली के संबंध में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को भी जानकारी दी थी और माना जा रहा है कि वर्ष भर किसानों को लेकर संभाग स्तर पर और जिला स्तर पर कई आयोजन होंगे, साथ ही खाद बीज की कालाबाजारी को रोकने को लेकर जिला और प्रशासन को सख्त रहने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

जंबूरी मैदान में होने वाले किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कृषि वर्ष 2026 को लेकर सरकार की तैयारी की बिंदुवार जानकारी भी दे सकते हैं, सम्मेलन में मुख्यमंत्री सरकार के आगामी 3 वर्षों के कृषि और कृषकों पर आधारित लक्ष्य भी सार्वजनिक कर सकते हैं, इन लक्ष्यों का मुख्य फोकस किसानों की आय में वृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीक के विस्तार, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर रहेगा। सम्मेलन में प्राकृतिक खेती, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर भी सरकार की योजनाओं खाका रखा जा सकता है, इस मौके पर मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे और उनके सुझाव भी लेंगे।
कुल मिलाकर वर्ष 2026 प्रदेश में कृषि वर्ष और किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री की कृषक हितैषी मुख्यमंत्री की छवि उभर कर सामने आएगी।

Leave a Reply